क्षेत्रीय
14-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, विनोद यादव, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती उपासना यादव, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बिंदु क्रमांक 02 नगर निगम ग्वालियर विज्ञापन शाखा अन्तर्गत गैन्ट्री पैकेज 01 जी01 एडवरटाइजमेंट राइट्स फॉर अ लाइसेंस पीरियड ऑफ 10 वर्ष की तृतीय कॉल निविदा में महापौर के आदेश दिनांक 15.04.2026 पुनर्विचार कर निविदा प्रस्ताव स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन एवं बिंदु क्रमांक 03 नगर निगम ग्वालियर विज्ञापन शाखा अन्तर्गत गैन्ट्री पैकेज 02 जी02 एडवरटाइजमेंट राइट्स फॉर अ लाइसेंस पीरियड ऑफ 10 वर्ष की तृतीय कॉल निविदा में महापौर के आदेश दिनांक 15.04.2026 पुनर्विचार कर निविदा प्रस्ताव स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त दोनो प्रस्ताव स्वीकृत किये गये। बैठक में बिंदु क्रमांक 4 द्वारिका नगरी योजनान्तर्गत पूर्व विधानसभा की 06 क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण (द्वितीय चरण) हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही द्वारिका नगरी योजनान्तर्गत ग्वालियर विधानसभा की 05 क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के ए.एच.पी. घटक अन्तर्गत मानपुर-2 पर नॉन-स्लम की डी.पी.आर. स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही वेस्ट-टू-वंडर पार्क (ग्वालियर सफारी) में ठेका कैन्टीन संचालन 03 वर्ष के लिये निविदा शरायतों के अधीन स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही ठेका पेड पार्किंग महाराज बाड़ा पर बड़ के पेड़ के नीचे दो पहिया वाहन वर्ष 2025-26 की शेष अवधि हेतु प्राप्त निविदा निरस्त करने तथा वर्ष 2026-27 हेतु नवीन ऑफर . आमंत्रण की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही दीनदयाल नगर (जी-सेक्टर) स्थित पार्क के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना हेतु प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत परिषद की ओर अग्रेषित किया गया । साथ ही द्वारिका नगरी योजनांतर्गत ग्वालियर नगर निगम अंतर्गत 04 क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण (तृतीय चरण) हेतु तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।