क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत कस्तूरबा चौराहे से लेकर गुढी गुढा का नाका तक डिवाइडर निर्माण एवं यूनिपोल लगाने को लेकर सभापति श्री मनोज तोमर ने जो कार्य एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर उन्हें जल्द कार्य प्रारंभ करने के दिशा निर्देश दिए। कस्तूरबा चौराहा से लेकर गुढी गुढा का नाका तक सडक पर डिवाइडर का निर्माण किया जाना है। कार्य का वर्क आर्डर हो चुका है, इसके चलते सभापति श्री मनोज तोमर ने जनकार्य के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, विद्युत विभाग सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाष बघेल सहित ठेकेदार कमल गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।