क्षेत्रीय
14-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य दिनांक 15-05-2025 से 25-05-2025 तक संपादित किया जाना हे। उक्त संबंध में दिनांक 14-05-2026 को बाल भवन सभागार में अपर आयुक्त निर्वाचन प्रदीप सिंह तोमर के निर्देशन में समस्त वार्डवार नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों एवं क्षेत्र अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर डॉक्टर एस. बी. ओझा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपर आयुक्त निर्वाचन प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार , उपायुक्त निर्वाचन सुनील सिंह चौहान द्वारा उक्त प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदाय की गई।