ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम द्वारा बारिश से पूर्व नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है । जिन स्थानों पर छोटे नाले हैं, वहां पर मैनुअली सफाई की जा रही है, जबकि बडे नालों की जेसीबी एवं हिताची के माध्यम से सफाई की जा रही है। नाला सफाई के दौरान निकलने वाली गंदगी को तत्काल डंपर में भरकर स्थान की जेटिंग मशीन के माध्यम से सफाई की जा रही है, जिससे तत्काल गंदगी साफ हो सके। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नालों की सफाई का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा आज वार्ड 55 आमखो बस स्टेंड के पास नाला, वार्ड 46 में धर्मेन्द्र ट्रेवल के पास, वार्ड 49 में नयापुरा नाला, वार्ड 37 में गोयल वाटिका, वार्ड 54 में कम्पू रोड थाने के सामने, वार्ड 52 में पिपरी गुडा, वार्ड 45 में पत्तल वाली गली में, वार्ड 59 में पारस विहार कॉलोनी में, वार्ड 22 में मधुवन कॉलोनी में, वार्ड 57 में रवि शंकर मैन रोड पर, वार्ड 45 में ललितपुर कॉलोनी में, वार्ड 28 में भीम नगर, वार्ड 19 में पुरानी रेलवे लाइन, वार्ड 16 में तिकोनिया पार्क से लेकर रामजानकी मंदिर तक, वार्ड 6 मेवाती मोहल्ला, वार्ड 31 में झंडे वाले हनुमान जी, वार्ड 33 नौगजा रोड, वार्ड 63 में उदरपुरा, सुसेरा कोठी सहित अन्य नाले एवं नालियों की सफाई कराई गई।