मीरजापुर (ईएमएस) । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.05.2026 को उप-निरीक्षक दिवाकर मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरगढ़ से 01 अभियुक्त श्यामधर दूबे पुत्र स्व0 रामनिरंजन दूबे निवासी हरगढ़ थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बाल्टी में रखा 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-91/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना मड़िहान पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-81/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांकः 13.05.2026 को उप निरीक्षक आशीष यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुखबिर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण राजाराम गौड़ पुत्र लालमनी गौड़ निवासी नुनौटी कोदवारी थाना चुनार जनपद मीरजापुर, कन्हैया बिन्द पुत्र धनराज बिन्द निवासी नुनौटीताला थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 3. अरूण कोल पुत्र रामजग कोल निवासी जौगढ़ मिचईया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.04.2026 को एक यूवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 69,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 14.05.2026 को उप निरीक्षक भारत लाल पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेश पाल पुत्र संतलाल निवासी उमरिया चन्दईपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 69,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 64(1),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 14.05.2026 को उप निरीक्षक मधुसुदन राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विकेश कुमार पुत्र स्व0 पन्ना लाल निवासी चन्दौली दुबेपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1),352 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 14.05.2026 को थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01, (कुल 02 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे ईएमएस / 14/05/2026