क्षेत्रीय
14-May-2026
...


- अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्तियो से भी मिलकर समुचित उपचार कराने का चिकित्सको दिया निर्देश मीरजापुर (ईएमएस) । विगत दिनांक 13 मई 2026 को सांय काल भीषर्ण आंधी तूफान बारिश के दौरान हुए नुकसान एवं जनहानि, क्षतिग्रस्त मकानों में तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह सहित अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम नगरीय, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति तत्काल युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए बहाल करने का निर्देश दिया। उन्हांेने प्रभागीय वनाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त पेड़ो काटकर तत्काल हटाया जाए विद्युत आपर्ति बहाल किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि जिन मोहललो में जलापूर्ति विद्युत के कारण के बाधित हो वहां पर टैंकर लगाया जाए।अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पोलो व तारो को टीम की संख्या क्षेत्रवार बढाते हुए त्रीव गति से सही कराया जाए ताकि विद्युत आपूर्ति के साथ ही जलापूर्ति बहाल किया जा सके। जिलाधिकारी ने आपदा से सम्बन्धित सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा तत्काल मौके पर जाकर पीड़ितो की मद्द व सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आंधी व बारिश/आकाशीय विद्युत से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 18 मृतको के परिजनो से पोस्टमार्टम हाउस पहुचंकर मुलाकात की तथा अपनी संवेदना भी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक से एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि पोस्टमार्टम में पहुंचे सभी शव का तत्काल पोस्टमार्टम कराना सुनिश्चित कराए। तत्पश्चात जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर आंधी व बारिश में घायल होने के पश्चात अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्तियो से मुलाकात की तथा मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सुचारू ढंग से उपचान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय /मोहम्मद अमीन शेख ईएमएस / 14/05/2026