जबलपुर (ईएमएस)। हाईकोर्ट के सामने स्थित हज़रत ख्वाजा अमीनुद्दीन चिश्ती कचहरी वाले बाबा की दरगाह में उर्स शरीफ के समापन अवसर पर कचहरी वाले महाराज दरगाह खिदमत कमेटी की मार्गदर्शिका संरक्षक रही स्व . खादिमा सोना अम्मा अशरफी की रूहानी सरपरस्ती में खलीफा राजू पराग अशरफी के नेतृत्व मे भारी जनसैलाब के साथ द्वारका नगर स्थित दरबारे अशरफियां से चादर जुलूस निकाला गया जो शहर में भ्रमण पश्चात कचहरी वाले महाराज दरगाह में चादर पेश की गई। इस अवसर पर हाजी मुईन खान, रफीक खान, अशोक जायसवाल बाबा, आकाश जायसवाल, विकास जायसवाल, अखिल जायसवाल, मिट्ठू नेता, सरफराज नात खां, बाबा चाय, सबूर उस्मानी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02