क्षेत्रीय
14-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ शिव स्मृति भवन, नेपियर टाउन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय परिवार की नींव: संस्कार, स्नेह और आध्यात्म रखा गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आधुनिक समाज में पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और खुशहाल परिवार के निर्माण के लिए केवल भौतिक सुख-सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी स्नेह, नैतिक संस्कार और आध्यात्मिक समझ का होना अत्यंत आवश्यक है। इसमें संस्था से जुड़े सभी भाई बहनें उपस्थित रहें।जिसमें मुख्य रूप से राजयोगिनी बी के भावना सेवा केंद्र प्रभारी, बहन यामिनी सिंह अन्नू पूर्व पार्षद,भ्राता पवन पांडेय प्रदेश टुडे संपादक, भ्राता एस के पांडेय,बी के वर्षा, बी के साधना, बीके भ्राता अनिल,भ्राता इंजी.परेश मीडिया प्रभारी बी के अवस्थी, बी के शोभा मालवीय आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02