क्षेत्रीय
14-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सफाई, जल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामपुर शंकर शाह नगर, मंडवा बस्ती और सिविल लाइन क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली और सड़कों पर कचरा नहीं पाया गया। वहीं पेयजल आपूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती मिली। निगमायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए और मानसून को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में पहले से तैयारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02