राज्य
14-May-2026


--सडक दुर्घटना में घायल चाचा भतीजा हाथरस (ईएमएस)। सासनी-इगलास मार्ग पर स्थित हिन्नयार बाबा की मजार के सामने दो बाइकें आमने सामने से टकरा गईं, जिसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव अलीपुर निवासी बम्पी पुत्र विजय कुमार अपने भतीजे विष्णु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सासनी आ रहे थे। उधर एक अन्य बाइक सवार सासनी से इगलास की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोंनो बाइकें इगलास रोड हिन्नयार बाबा की मजार के निकट पहुंची वैसे ही दोनों बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। जिससे दोनों बाइकें ओर उनके सवार सडक पर गिर गये। बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना पाकर इलाका पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से ऐम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सूचना मिलने पर अस्पताल में घायलों के परिजन भी पहुंच गए। दूसरी बाइक सवार मौके से भाग जाने में कामयाब हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 14 मई 2026