राज्य
14-May-2026


6 --शिविर में मौजूद मातृ शक्ति हाथरस (ईएमएस)। महिला पतंजलि योग समिति हरिद्वार के निर्देशन में साकेत कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तीसरे दिन योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति हाथरस के तत्वावधान में सह जिला प्रभारी सरिता माहेश्वरी के आवास पर किया गया।कार्यक्रम में योग शिक्षिका चाँदनी शर्मा द्वारा योग, प्राणायाम एवं एक्यूप्रेशर के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए उपस्थित महिलाओं को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास भी कराया।शिविर में योग शिक्षिका शिप्रा बंसल, मिथलेश वर्मा, मालती गर्ग, कल्पना सेंगर, सरिता रानी गुप्ता, संजू शर्मा, शशि लवानिया सहित कुल 34 योग साधिकाओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के समापन पर संयोजक एवं सह जिला प्रभारी सरिता माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 14 मई 2026