राज्य
14-May-2026


निगम अमले ने 22 पशुओं को कांजी हाउस तथा 20 पशुओं को अरवलिया कांजी हाउस से गौशाला भेजा भोपाल (ईएमएस) । नगर निगम द्वारा सड़कांे, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 22 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसांे में भेजा। निगम अमले ने 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे पषुओं को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 12 पशु खजूरी कलां कांजी हाउस 02 पशु गांधी नगर तथा 08 पशु अरवलिया कांजी हाउस भेजे। निगम अमले ने अरवलिया कांजी हाउस से 20 पशुओं को श्री कृष्ण गोपाल गौशाला आदमपुर भेजने की कार्यवाही भी की। ईएमएस/14 मई2026