राज्य
14-May-2026


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने की पत्रकारों से वार्ता देहरादून (ईएमएस)। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड होम्योपैथी चिकित्सा विभाग और होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति देने का विरोध करेंगे और जांच सार्वजनिक किए जाने की मांग को आंदोलन करेंगें। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने विभाग में नियुक्तियों से लेकर वित्तीय प्रबंधन तक में हुए गंभीर घोटालों का पर्दाफाश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 पदों पर हुई होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जाति की महिला अभ्यर्थी को उत्तराखंड के कोटे से भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा, विज्ञप्ति निकालते समय ओबीसी का कोई पद नहीं था, लेकिन परिणाम आने पर ओबीसी कोटे से नियुक्तियां कर दी गईं। सेमवाल ने कहा है कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए 60 नंबर का भारी-भरकम इंटरव्यू रखा गया, जिसकी कोई वीडियोग्राफी भी नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि चयन समिति पर सवालरू नियमानुसार सिलेक्शन कमेटी में उच्च शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञ होने चाहिए, लेकिन आरोप है कि विधानसभा में तैनात एक मेडिकल अफसर को इंटरव्यू लेने के लिए बुलाकर प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने दावा किया कि चयनित अभ्यर्थियों में अधिकांश विधायकों और विभाग में तैनात उच्च अधिकारियों के सगे-संबंधी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार डा. शैलेंद्र पांडे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। दस्तावेजों के अनुसार डॉ. पांडे पिछले 12 वर्षों से रजिस्ट्रार के पद पर अटैच हैं, जबकि इस पद की कोई नियमावली अब तक नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय कार्य किए पिछले कई वर्षों से नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस ले रहे हैं, जो वित्तीय नियमों का खुला उल्लंघन है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/14 मई 2026