क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) राज्य साइबर सेल जोन इंदौर में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र सिंह राठौर ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लगातार दो बार प्रतिष्ठित रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित होकर मप्र पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। आरक्षक गजेंद्र सिंह राठौर को यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें विशिष्ट श्रेणी में यह सम्मान प्राप्त हुआ, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026