जशपुर(ईएमएस)। जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है। “शासन आपके द्वार” की अवधारणा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। प्रशासन स्वयं गांवों में पहुंचकर शिकायतों और मांगों का त्वरित निराकरण कर रहा है। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविरों में पहुंच रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस दौरान विकासखंड दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया। सत्यप्रकाश(ईएमएस)15 मई 2026