क्षेत्रीय
15-May-2026
...


शहडोल (ईएमएस)। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिजली कंपनी ने विशेष अभियान चलाकर तीन दिनों में 250 से ज्यादा मामलों का खुलासा किया है। जांच के दौरान कई उपभोक्ता मीटर की लाइन काटकर सीधे बिजली का उपयोग करते पाए गए। कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर के सिस्टम को बायपास कर अवैध कनेक्शन जोड़ लिए थे। बिजली कंपनी ने इन मामलों में करीब 69 लाख रुपये की रिकवरी तय की है। अधिकारियों के अनुसार चोरी रोकने के लिए 12 टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। सरकारी आवासों और व्यावसायिक परिसरों में भी बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। नन्दिनी परसाई /15 मई 2026