राज्य
15-May-2026


जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि जेजेएम 2.0 की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार से हिस्सेदारी राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित सभी घटकों के लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सुजलम आईडी निर्माण तथा सीआईआरपी के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में निर्देश दिए गए कि मिशन के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, उन्हें एमआईएस पोर्टल पर फाइनेंशियल क्लोज किया जाए। अशोक शर्मा/ 6 बजे/ 15 मई 2026