राज्य
15-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। जिले में अभी तक 25 हजार 604 किसानों से 17 लाख 23 हजार 690 क्विंटल गेहूँ का खरीदी की जा चुकी है। गेहूं खरीदी के एवज में अभी तक किसानों को अभी तक 236 करोड़ 67 लाख रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है। जिले में गेहूँ का उपार्जन 70 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। सुनील साहू / मोनिका / 15 मई 2026 / 06.22