राज्य
15-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन के लिए निर्वाचन समिति की 23 सदस्य टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव एडवोकेट ने बताया कि नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन जिसमें अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए निर्वाचन होना है, जिसमें परिषद आजीवन एवं संरक्षक सदस्य शामिल हो सकते हैं। निर्वाचन में आजीवन एवं संरक्षक सदस्य दिनांक 17/ 5/ 2026 को नामदेव समाज सामुदायिक भवन जवाहर चौक भोपाल में अपने तीनों प्रांतीय पदाधिकारी का चयन आम सभा के माध्यम से सहमति के आधार पर चुनने का प्रयास करेंगे सहमति न बनने पर मतदान द्वारा उपरोक्त पदों के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। हरि प्रसाद पाल /15 मई, 2026