राज्य
15-May-2026
...


मीरजापुर भदोही (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ के नेतृत्व में आज नेशनल तिराहे, भदोही पर शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को एक बार फिर मजबूती से दोहराया। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को लेकर चलता है। गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का केंद्र हैं। जो भी गौ हत्या करेगा, वह हमारा विरोधी है, चाहे वह हमारा अपना ही क्यों न हो।महाराज ने भदोही में मिले जनसमर्थन की सराहना करते हुए कहा कि “मुझे भदोही आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं और वे भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग का समर्थन कर रहे हैं। यह भारत की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।”उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “देश अब भाजपा के दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुका है। एक तरफ गौ माता के नाम पर राजनीति की जाती है और दूसरी तरफ उनके संरक्षण के मुद्दे पर वास्तविक कार्य नहीं किया जाता। जनता ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को पहचान चुकी है और उनसे दूर रहने की आवश्यकता है।”इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन संयुक्त बयान में कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग जायज है कांग्रेस उनके इस मांग के लिए सहर्ष समर्थन में खड़ी है। श्री वसीम अंसारी ने पत्रकारों को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस शंकराचार्य के इस मुद्दे पर समर्पित होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए उनके मांग के साथ ही उनके द्वारा उसके लिए साथ खड़े हैं कांग्रेस के नेता एवं सभी कांग्रेसी।उसके बाद ने उपस्थित सभी लोगों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के बीच कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सरफराज अहमद, शमशीर अहमद, अवधेश पाठक, शबाना खातून, नाजिम अली, स्वालेह अंसारी, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, अनीश शेख, शिवपूजन मिश्रा, कुंदन मिश्रा, डॉ. महेंद्र यादव, उपेंद्र भारती, अशोक मिश्रा पाराशर, राकेश मिश्रा, कमलेश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, राजनाथ यादव, विनोद गौतम, परवेज अंसारी, आजाद हुसैन, समरोज अहमद, श्लोक मिश्रा, मुन्ना तिवारी, राजीव पाल, राजपति, गोविंद कुमार, अखिलेश यादव, मेराज अहमद, मोनीश अंसारी, आयान अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/ईएमएस/15/05/2026