- शनिधाम सहित अन्य मंदिरों में होंगे आयोजन जबलपुर (ईएमएस)। आज 16 मई को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। शनि देव का प्रकटोत्सव करीब 13 साल बाद शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है। इस वर्ष श्री शनि देव प्रकटोत्सव,शनिश्चरी अमावस्या व वट सावित्री व्रत का दुर्लभ संयोग के कारण बेहद खास है। इस दिन बुधादित्य योग और केदार योग का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है| शनिवार के दिन अमावस्या का पड़ना कई कारणों से मायने रखता है। साथ ही आद्रा नक्षत्र, वृद्धि योग और नाम करण भी इस दिन अहमियत रखता है। अमावस्या, शनिवार और तीन नक्षत्र, इन पांचों के योग का प्रभाव शनि साधना के लिए काफी विशेष माने गए है। शनि जयंती पर आज शहर के विभिन्न शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए है। शनिधाम तिलवाराघाट में भी दो दिवसीय आयोजन आज से प्रारंभ हो गए। शनिधाम तिलवाराघाट के वरिष्ठ संरक्षक पं. सतीश तिवारी ने बताया कि संस्कारधानी के उत्तर पर स्थित जल तत्व के किनारे शमशानघाट तिलवाराघाट के पास स्थित शनि महाराज का प्राचीन मंदिर शनिधाम यहां विशिष्ट लक्षणों के साथ स्थित हैं। शनिधाम के सेवक नितिन भाटिया ने बताया कि मां रेवा के तट पर स्थित शनिधाम तिलवाराघाट का विशेष महत्व है। पुराणों में भी इस मंदिर की महत्ता का उल्लेख है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक साथ दो पुण्य कार्य दर्शन का लाभ मिलता है। प्रात: 5 बजे शनिधाम में कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा। सर्वप्रथम मां नर्मदा के पूजन अर्चन से शुभारंभ होगा। दिन भर चलने वाला विशाल भण्डारा प्रात: 10 बजे से शुरु हो जायेगा एवं शाम 5:30 बजे से शनि धाम समिति द्वारा मां नर्मदा स्नान उपरांत पूजन क्रम प्रारंभ होगा और 6.30 बजे शनि देव का रुद्र अभिषेक दूध व नर्मदा जल एवं अन्य पवित्र नदियों के जल से कर 56 भोग अर्पित कर महाआरती की जायेगी। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पं सतीश महाराज, पं. अनिल मिश्रा, नितिन शर्मा ,विध्येश भापकर , नितिन भाटिया ,संजय तिवारी ,शुभम तिवारी, सोनू कुररिया, हितेश पटेल, विवेक पाण्डेय , शिवा तिवारी, अशोक साहू, आशीष सिंगहरा, गणेश साहू, विजय पटेल, विजय ठाकुर,राजकुमार पटेल ,लक्ष्मण पटेल , गौरव सेनी, करण भट्टाचार्य ,पट्टू उर्प्रीत, सचिन बुधौलिया,गेंदू सेन,मनीष साहू ,प्रदीप साहू ,नितेश राजपूत, रितेश शुक्ला ,ईश्वर दास ,मुकेश राठौर,अभिषेक ठाकुर , मनोज ठाकुर ,सचिन खटिक , ब्रजेश कुशवाह , प्रहलाद बंसल आदि ने अपील की है | सुनील साहू / मोनिका / 15 मई 2026 / 06.15