जबलपुर (ईएमएस)। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गेहूं पंजीयन एवं उपार्जन की दैनिक प्रगति, परिवहन, भंडारण व भुगतान तथा उपार्जन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। संभागायुक्त द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिलों की विभाग वार रैंकिंग एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप जल संवर्धन कार्यों /गतिविधियों की नियमित सघन मॉनिटरिंग करते हुए कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सुनील साहू / मोनिका / 15 मई 2026 / 06.21