राज्य
15-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09121/09122 उधना-निजामुद्दीन-उधना के मध्?य 01-01 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का भोपाल मंडल के इटारसी एवं भोपाल स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 22 मई 2026 को उधना से 18:00 बजे प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन इटारसी 07:20 बजे एवं भोपाल 09:15 बजे आगमन कर और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:15 बजे निजामुद्दीन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09122 निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन रविवार 24 मई 2026 को निजामुद्दीन से रात 21:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल 11:30 बजे एवं इटारसी 13:35 बजे आगमन कर और मंगलवार को गंतव्य स्टेशन उधना मध्यरात्रि 00:45 बजे पहुँचेगी। ठहराव स्टेशन- यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवापुर, चिंचपाडा, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 सामान्य श्रेणी, 18 शयनयान श्रेणी सहित कुल 22 कोच होंगे। आशीष पाराशर/15 मई2026