राज्य
15-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति होकर ट्रेन संख्या 08513/08514 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन तथा 08515/08516 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के रानी कमलापति स्टेशन से होकर संचालित होंगी, जिससे भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। 1. ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन दिनांक 21 मई 2026 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान कर 23 मई 2026 को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति स्टेशन पर 22:20 बजे पहुंचेगी तथा 22:25 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08514 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन दिनांक 24 मई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान कर 26 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर 14:10 बजे पहुंचेगी तथा 14:15 बजे प्रस्थान करेगी। ठहराव स्टेशन- दुव्वाडा, अन्नकापल्ले, तुनी, राजमुंदरी, बल्लारशाह, नागपुर, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, आगरा कैंट । 2. ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 21 मई 2026 को विशाखापट्टनम से प्रस्थान कर 23 मई 2026 को फरीदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर 15:45 बजे पहुंचेगी तथा 15:50 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08516 फरीदाबाद-विशाखापट्टनम विशेष ट्रेन दिनांक 25 मई 2026 को फरीदाबाद से प्रस्थान कर 27 मई 2026 को विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर 15:05 बजे पहुंचेगी तथा 15:10 बजे प्रस्थान करेगी। ठहराव स्टेशन- आर्कू, कोरापुट, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, आगरा कैंट। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मध्य भारत एवं उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। आशीष पाराशर/15 मई2026