राज्य
15-May-2026


-महंगाई बढ़ी, गरीब बेहाल, सरकार मुनाफ़े में बेहिसाब कांग्रेस हर नागरिक के हक के लिए आवाज़ बुलंद करेगी-भूपेन्द्र गुप्ता भोपाल (ईएमएस) । “पेट्रोल और डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब और रसोई पर हमला हैं। सड़क से लेकर रसोई तक हर जगह महंगाई का बवंडर छाया है। प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ये मूल्य बृद्धि सरकार की जनता के प्रति बेरुखी और गरीबों को दमन करने की नीति का सीधा प्रमाण है। गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्रालय के आंकड़े खुद बयान कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों पर करों में 35% तक इज़ाफ़ा किया गया। इसका असर सीधे गरीब, मध्यम वर्ग और कामकाजी परिवारों पर पड़ा है। कांग्रेस यह स्पष्ट करती है कि सरकार जनता की सहूलियत के खिलाफ काम कर रही है। हम मांग करते हैं कि पेट्रोल और डीज़ल पर करों में तुरंत कटौती की जाए और महंगाई पर नियंत्रण लाया जाए। अगर सरकार ने यह कदम नहीं उठाया, तो इसका जिम्मेदार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिफल उसे भुगतना होगा। कांग्रेस हर नागरिक के हक और जीवन यापन की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। गुप्ता ने कहा कि आज की स्थिति साफ है –सरकार और कंपनियों ने मिलकर लगभग.35लाख करोड़ कमाया है जबकि जनता को सस्ते क्रूड का कोई लाभ नहीं मिला।अमरीकी दबाव में भारत की जनता पर मंहगाई का बोझ लादना जनता की क्रय शक्ति पर हमला है। आम आदमी को राहत चाहिए, मुनाफा बढ़ाने के लिए जनता पर बोझ नहीं। कांग्रेस इसके लिए आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगी।” भूपेंद्र गुप्ता/ईएमएस/15 मई2026