क्षेत्रीय
15-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) विभव नगर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ निर्वाण महोत्सव पर शुक्रवार को लाडू महोत्सव मनाया गया। जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि प्रातः मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी की पद्मासन बड़ी प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं का इंद्र बने पुजारियों द्वारा मंदिर ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद जैन राजू के निर्देशन में सामूहिक अभिषेक किया गया, इसके बाद सभी भक्तों को शांति धारा करने का मौका दिया गया। इसके बाद विनय पाठ के साथ प्रारंभ नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, मूलनायक भगवान शांतिनाथ और भगवान बाहुबली की पूजा करके चौबीसो भगवान के अर्ध चढ़ाए गए। निर्वाण कांड का वाचन कर विधि विधान और उत्साह के साथ जयकारों के बीच लाडू चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई। 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के समक्ष लाडू चढ़ाया गया। आज ही के दिन सम्मेद शिखर पर्वत के कुंदप्रभ लोग से भगवान के मोक्ष जाने की खुशी में भक्त लाडू महोत्सव मनाते है। इस उत्सव को मनाने के लिए बहुत सारे भक्त लोग शिखरजी व अन्य तीर्थ स्थल भी गए हुए हैं। पंच परमेष्ठि, भगवान शांतिनाथ आदि की आरती के साथ लाडू महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर श्याम सुंदर जैन, राजेंद्र राजू, अनिल जैन, पवन जैन, चक्रेश जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, दीपक कुमार जैन, मयंक जैन, राजेश जैन, कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, आकाश जैन, गौरव जैन, तरुण, वरुण, डा. नवनीत जैन, लिटिल जैन, ऋषभ जैन, आदि श्रद्धालुओ ने लाडू चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति के साथ विश्व शांति की कामना भी की । ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद