भोपाल (ईएमएस)। भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में नेहरू नगर वार्ड-29 में मानव सेवा एवं जीव सेवा को समर्पित एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को बीपीएल कार्ड वितरित किए गए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु पेड़ों पर सकोरे (मिट्टी के छोटे बर्तन) लगाए गए। इस अवसर पर वर्षों से पक्षियों की सेवा कर रहे राजेंद्र राठौर ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को दाना-पानी देने से मन को आत्मिक शांति मिलती है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि गर्मी के मौसम में पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आगे आएं कार्यक्रम में भाजपा माताशबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बर्ड़गया, आशुतोष तिवारी, अजय पांडे, पंकज त्रिपाठी, अशोक वर्मा, कमल सिंह यादव, आलोक श्रीवास्तव, हरि मोहन मालवीय, संतोष कुमार गुप्ता, वीरेंद्र साहू, श्रीमती रेखा ओरैया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण का भी प्रेरणादायक संदेश दिया गया। अजय सोलंकी, ईएमएस, 15 मई, 2026