क्षेत्रीय
15-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बीते रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्त के दौरान मंदसौर मिल क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोर को रंगे हाथ पकडऩे में रात्री गश्त के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही करने वाले निरीक्षक रविप्रताप सिंह चैहान, थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक पुनीत दीक्षित, सायबर सेल अशोकनगर, प्रधान आरक्षक लखन खटीक, कोतवाली अशोकनगर एवं आरक्षक 546 जितेन्द्र राजे, कोतवाली अशोकनगर को 2000-2000 रूपये का इनाम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा गया कि पुलिस बल की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। ईएमएस / दिनांक 15/5/026