क्षेत्रीय
15-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। 9 एमपी बटालियन इंदौर द्वारा सीएटीसी कैंप 9 एमपी बटालियन इंदौर में आयोजित हुआ। इस कैंप में शहर के उत्कृष्ट स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए है। शिविर समापन पर एनसीसी अधिकारी मुरली खोड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्नल एमके तिवारी ने प्रथम पुरस्कार के रुप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनसीसी अधिकारी मुरली खोड़े ने बताया 5 से 14 मई तक कैड्ेटस को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कैडेट्स के भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मील का पत्थर साबित होगा, वहीं पुलिस, थल, जल और वायू सेना में जाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इस शिविर में कैडेट्स को राइफल, पिस्टल, मैप रीडि़ंग सहित विपरीत परिस्थितियों में युद्ध के मैदान में छिपने, प्राकृतिक आड़ लेने और नक्शे की मदद से दिशा खोजने का अभ्यास भी कराया गया। इस तरह की सख्त सैन्य ट्रेनिंग कैडेटों को न केवल अनुशासित बनाती है, बल्कि उन्हें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में जाने के लिए योग्य भी बनाती है। सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को सेना भर्ती में सीधी छूट और लिखित परीक्षा से मुक्ति जैसे विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और अनुशासन भारतीय सेना की पहचान के प्रमुख स्तंभ माना जाता हैं। अंतिम दिवस उक्त सभी गतिविधियों में बेस्ट कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया, इसमें खरगोन के शुभ्र पंडित को ताल वादन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं 10 एनसीसी अधिकारियों के बीच श्री खोड़े को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। ईएमएस / 15/05/2026