क्षेत्रीय
15-May-2026


दमोह (ईएमएस) दमोह शहर के वि‌द्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग-दमोह ‌द्वारा वर्षा पूर्व वि‌द्युत लाइनों का मेनटेनेस कार्य किया जा रहा है। शहर के अतर्गत विभिन्न 06 नं. 33 के व्ही लाईन विद्यमान हैं। जिनमें से 33 के व्ही. इमलाई, 33 के व्ही. बी.एस.एन.एल., 33 के. व्ही. पी. जी.सी. आई.एल., 33 के. व्ही. जबलपुर नाका एवं 33 के.व्ही. हटा लाइन का 100 प्रतिशत तथा 33 के. व्ही टाउन का 50 प्रतिशत मेनटेनेंस कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार दमोह शहर के अंतर्गत 33/11 के. व्ही. के 06 नं. विद्युत उपकेन्द्र क्रियाशील है। जिनसे 11 के.व्ही. के कुल 19 नं. फीडर निर्गमित हैं। इन 19 फीडरों में से किल्लाई नाका एवं जबलपुर नाका उपकेन्द्रों के अंतर्गत सभी 4-4 फीडरों, सीताबावरी उपकेन्द्र के अंतर्गत सभी 5 फीडरों का मेनटेनेंस कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुश्कीबाबा उपकेन्द्र से निर्गमित सभी 02 नं. फीडर तथा दमयंतीपुरम उपकेन्द्र के सभी 03 नं. फीडरों का मेनटेनैस कार्य पूर्ण हो गया है। किल्लाई विलेज उपकेन्द्र के अंतर्गत 01 नं फीडर T1B फीडर का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार दमोह शहर की विद्युत आपूर्ति से संबंधित केलेवल 01 नं. 33 के.व्ही. तथा 01 न 11 के. व्ही फीडर का मेनटेनेस कार्य शेष है, जो आगामी तीन दिवस के अंदर पूर्ण कर लिया जावेगा। वर्षा पूर्व किए गए मेनटेनेंस कार्य से विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे अपनी क्षतिग्रस्त विद्युत केबिल को शीघ्र बदलवाये ताकि करेन्ट जैसी कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उक्ताशय की जानकारी अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने दी। ईएमएस / 15 मई 2026.