क्षेत्रीय
15-May-2026


दमोह (ईएमएस) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर बताया कि आगाामी वर्षाकाल एवं वर्तमान गर्मी के मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव हेतु सतर्कता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। डेंगू से बचाव के प्रति आमजन में जागरूकता बढा़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष एडवायजरी जारी की गई है। डॉ. अठया ने बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ एवं रूके पानी में पनपता है तथा प्रायः दिन के समय काटता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि अपने घर, ऑगन, आस-पास सफाई बनाए रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें। वर्तमान गर्मी के मौसम में लोग कूलर, टंकियों एवं अन्य पात्रों में पानी संग्रहीत करते हैं, ऐसे में कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह बदलें एवं उसे सूखा कर पुनः उपयोग करें। पानी की टंकियों एवं बर्तनों को ढॅक कर रखें। अनुपयोगी डिब्बे, टायर, गमले एवं कबाड़ में पानी जमा न होने दें। घरों एवं कार्यस्थलों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखना डेंगू रोकथाम का सबसे सुरक्षित उपाय है। ईएमएस / 15 मई 2026.