- आदतन अपराधी है पकड़ाया गया आरोपी भोपाल(ईएमएस)। देहात थाना इलाके की परवलिया सडक थाना पुलिस ने 4 लाख कीमत के सीएनजी ऑटो चोरी किये जाने की घटना का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी गिरफ्तार किया है। जॉच टीम ने लगातार मशक्कत करते हुए करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जिसके बाद आरोपी का सुराग हाथ लगा। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 1 मई को फरियादी हेमंत कुशवाह निवासी ग्राम मुबारकपुर ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह स्वंय का ऑटो चलाता है। बीते दिनो की उसने नया सीएनजी ऑटो खरीदा था। घटना वाले दिन उसका ऑटो घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की। टीम ने लगातार 15 दिनों तक प्रयास करते हुए शहर की सीमाओ पर लगे करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी जॉच में संदेही का सुराग हाथ लगा जिसके बाद टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को एयरोसिटी कालोनी के पास घेराबंदी कर आरोपी अरसलान पिता महेबूब (19) निवासी अर्जुन नगर, थाना ऐशबाग चोरी गए ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ऑटो चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया की पकड़ाया गया युवक आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ शहर के कई थानों में चोरी, झपटमारी , लूट के आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। जुनेद / 15 मई