- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सिरोंज (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी सिरोंज इकाई द्वारा शुक्रवार को NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पुराना बस स्टैंड पहुंचे और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आम आदमी पार्टी नेताओं ने इसे सरकार की बड़ी असफलता बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी जिला सचिव रजत सक्सेना ने कहा कि भाजपा जब किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाती है तो आखिरी समय तक नाम गुप्त रखा जाता है, लेकिन देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।इस दौरान बृजेश धाकड़, रजत सक्सेना, डॉ सोहेल अली, वाजिद खान, अभिषेक धाकड़, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र तोमर, अरविंद धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ईएमएस / 15/05/2026