खरगोन (ईएमएस)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा मंच की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसमें सर्व विश्वकर्मा समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 23 अगस्त को परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तेजू कर्मा को अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा मंच का अध्यक्ष चुना गया। श्री कर्मा ने बताया कि श्रीराम धर्मशाला बस स्टैंड खरगोन पर 23 अगस्त को परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जाएगा। इस दौरान बायोडाटा कि पत्रिका प्रयास भी प्रकाशित की जायेगी। बैठक में अभा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा, प्रेमलाल कर्मा, ओम ठेकेदार भोलाराम कर्मा, भुपेंद्र कर्मा, श्याम कर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सेवकराम कर्मा, आर्यन विश्वकर्मा, गोपाल कर्मा आदि उपस्थित थे। ईएमएस / 15/05/2026