क्षेत्रीय
15-May-2026
...


- ग्वाल-बाल संग मची धूम पांचवें दिन माखन चोरी से गोवर्धन पूजा कथा का किया श्रवण खरगोन (ईएमएस)। ग्राम आकावल्या स्थित पाटीदार धर्मशाला में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का वाचन शिवकोठी ओंकारेश्वर ने भगवान श्री कृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। नटखट कन्हैया की माखन चोरी, ग्वाल.बालों संग क्रीड़ाएं, यशोदा मैया की ममता और गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव.विभोर कर दिया। कृष्णा संग ग्वालों की टोली के दृश्य पर पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। गोवर्धन पूजा के प्रसंग में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए, जिसे देख श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। मधुर भजनों के साथ प्रस्तुत लीलाओं ने पूरे वातावरण को वृंदावनमय बना दिया। ग्राम आकावल्या सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचे। ईएमएस / 15/05/2026