क्षेत्रीय
15-May-2026


सीतापुर(ईएमएस)। सिधौली तहसील मुख्यालय क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा जनहित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। तहसील रोड, बिसवां चैराहा, डाक-बंगला समेत प्रमुख मार्गों पर नगर पंचायत के बाबू वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों और ठेला वालों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए तथा कई दुकानदारों को भविष्य में सड़क व नाली पर कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी गई। नियमों की अनदेखी करने लोगो के विरुद्ध जुर्माने की रसीद भी काटी गई। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिधौली क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और राहगीरों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।