क्षेत्रीय
15-May-2026
...


शाजापुर (ईएमएस) । ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लालघाटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर भेरूडूंगरी के पास शुक्रवार दोपहर इंदौर निवासी एक दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। सूत्रों के अनुसार आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक साइड बदली, जिससे पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। कार में इंदौर निवासी पंकज गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता और उनके मित्र शैलेंद्र दीक्षित सवार थे। तीनों वृंदावन में एक रिश्तेदारी के शादी समारोह से लौटकर इंदौर जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोंट नही आई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईएमएस / 15 मई 2026.