क्षेत्रीय
15-May-2026


फोन पर मानसिक प्रताडऩा से टूट गई बालिका पुलिस जांच में आरोपी की भूमिका उजागर बालाघाट (ईएमएस). जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार मानसिक प्रताडऩा और दबाव के चलते बालिका ने यह खौफनाक कदम उठाया था। ग्राम पिपरझरी (आवास टोला) में नाबालिग बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि ग्राम सालेटेका निवासी एक युवक से बालिका की पहचान और मित्रता थी। युवक लगातार फोन के माध्यम से बालिका के संपर्क में रहता था और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था। बताया गया कि 2 फरवरी को युवक द्वारा फोन पर की गई प्रताडऩा से आहत होकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें बालिका ने युवक द्वारा प्रताडि़त किए जाने का स्पष्ट उल्लेख किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच हस्तलिपि विशेषज्ञ से कराई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि नोट बालिका द्वारा ही लिखा गया था। संपूर्ण जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी युवक की मानसिक प्रताडऩा और दबाव के कारण ही बालिका ने आत्महत्या की। इसके आधार पर थाना हट्टा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 51/26 धारा 107 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। भानेश साकुरे / 15 मई 2026