क्षेत्रीय
15-May-2026


शुजालपुर (ईएमएस) । सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की शाखा शुजालपुर द्वारा स्वर्गीय कुनौवा प्रसाद यादव एवं स्वर्गीय श्रीमती पार्वती देवी की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र पर किया गया। शिविर का आयोजन केंद्र के डॉक्टर जसवंत यादव परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में 65 मरीजों की आंखों की जांच डॉ. जसवंत यादव एवं नेहा सोनी द्वारा की गई। जांच उपरांत 28 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिन्हें बस द्वारा नया अस्पताल, एयरपोर्ट रोड, गांधीनगर भोपाल भेजा गया। मरीजों के लिए भोजन, चाय एवं पानी की व्यवस्था भी की गई। नेत्र शिविर में खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का साल, श्रीफल एवं माला पहनाकर शशांक जैन परिवार द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेंद्र जैन, सुनील जैन, गंगाधर शर्मा, संदीप अग्रवाल, प्रवीन जोशी, हरिनारायण परमार, रमेश परमार एवं रामस्वरूप परमार सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन सेवा सदन जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य ने किया। ईएमएस / 15/05/2026