शुजालपुर (ईएमएस) । नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर गुरुवार शाम शहर में भाजपा द्वारा विशाल जनआक्रोश रैली निकाली गई। शाम 6.30 बजे श्रीराम मंदिर मंडी से प्रारंभ हुई रैली में मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के विरोध में पुतला दहन किया गया। रैली में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती बबीता परमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित नहीं होने देने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर की है। इसी के विरोध में माताओं-बहनों ने एकजुट होकर जनआक्रोश व्यक्त किया। जनआक्रोश यात्रा के दौरान मातृशक्ति का उत्साह, आत्मसम्मान और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं ने नारी सम्मान और अधिकारों की आवाज़ बुलंद करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश में महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार दिलाने के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, जिला महामंत्री विजय बैंस, जिला मंत्री श्रीमती लता राठौड़ एवं श्रीमती अंजू खत्री, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नगर महामंत्री योगेश शिवहरे एवं अमित भैरवे, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अभिनंदन जैन, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती मधु मंडलोई, मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी, श्रीमती संगीता आर्य, सभापति अजीत राणा, पार्षद गिरधारी परमार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनीप्रसाद परमार, राहुल सोलंकी, पार्षद गफ्फार खान, पार्षद निलेश मालवीय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। ईएमएस / 15/05/2026