क्षेत्रीय
15-May-2026


हरदा (ईएमएस)। जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत निवासी चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया ने बताया कि 8 मई को सुभाष गौर पिता मूलचन्द्र गौर जाति कुचबंदिया निवासी वार्ड क्र 01 लाईनपार टिमरनी ने रिपोर्ट किया कि वह कपडे बेचने का धंधा करता हूँ।8 मई को रात्रि 9 बजे करीब की बात है मेरे घर के सामने मेरे छोटे भाई दिलीप का लडका विशाल उम्र. 19 साल करीब शराब के नशे मे आया, मुझसे गंदी गंदी गालिया देकर बोला तेरे बेटे पवन को समझा देना हमारे घर के झगडा मे नही बोलेगा,उसने मुझे एक थप्पड मार दिया।इस दौरान मेरा लडका पवन उम्र 22 वर्ष घर के अंदर से बाहर आया विशाल को बोला कि तूने मेरे पापा को थप्पड क्यो मारा तो पवन को भी गंदी गंदी गालिया देकर बोला, तुझे बताता हूँ।उसने उसके जेब मे रखी छुरी से मेरे लडके पवन पर वार किया। छुरी पवन के पेट में बाएं तरफ लगने से खून निकलने लगा। जिसको ईलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल टिमरनी लाए , यहां से हरदा रेफर किया गया।इलाज के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र टिमरनी पहुची,पवन को गंभीर चोट होने से पुलिस द्वारा मौके पर देहाती नालसी लेकर थाना टिमरनी में आरोपी विशाल पिता दिलीप कुचबंदिया के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी विशाल कुचबंदिया की तलाश की गई जो कि अपने निवास स्थल से फरार हो गया था।घायल पवन की जिला अस्पताल हरदा में दिनांक 12 मई को इलाज के दौरान झगडे में आई चोटो के कारण मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस(हत्या) का ईजाफा किया गया । आरोपी विशाल कुंचबिदया घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश पतारसी हेतु एसडीओपी टिमरनी द्वारा अलग अलग टीमे गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में 15 मई को आरोपी विशाल को घेराबंदी कर पकडा गया । आरोपी विशाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पवन के साथ पुराने झगडे को लेकर मारपीट कर छुरी से वार करना जिससे पवन की मृत्यु हो जाना स्वीकार किया। आरोपी विशाल से घटना में उपयोग की गई एक छोटी छुरी जप्त कर ली गई है और आरोपी विशाल को मेडिकल परिक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय पेश किया गया है। ईएमएस / 15/05/2026