क्षेत्रीय
15-May-2026


- 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित अंबरनाथ, (ईएमएस)। अंबरनाथ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के शहराध्यक्ष एवं उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटील प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित शैक्षणिक उपक्रम के तहत लगातार 12वें वर्ष 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार दिनांक 15 मई को अंबरनाथ नगरपरिषद स्थित उपनगराध्यक्ष कक्ष में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह खास सम्मान समारोह हर साल शहर के सभी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के मकसद से आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटील ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर अंबरनाथ शहर का नाम रोशन करेंगे। समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष किसनराव तारमले, महिला प्रदेश महासचिव प्रिसिला डीसिल्वा, नगरसेवक सचिन पाटील, नगरसेविका पूनम शेलार, सुनिता पाटील, नगरसेवक शैलेश भोईर, राजेंद्र सूर्यवंशी, विनोद शेलार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतोष झा- १५ मई/२०२६/ईएमएस