मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी देंगे मार्गदर्शन भोपाल, (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि भोपाल जिले का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को प्रातः 10.30 बजे सन स्काई मैरिज गार्डन, कोलूखेड़ी, सीहोर रोड, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग में जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे। राजेन्द्र गुप्ता / 15/05/2026