क्षेत्रीय
15-May-2026


सीतापुर(ईएमएस)। राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने आज दैवीय आपदा के अन्तर्गत तहसील सदर, सीतापुर के अन्तर्गत ग्राम राजेपुर खुर्द मजरा हेमपुर परगना व तहसील व जिला सीतापुर के निवासी राहुल पुत्र मुनेन्द्र आयु लगभग 16 वर्ष, जिनकी आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से दबकर मृत्यु हो गयी थी, जिस पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन द्वारा निर्धारित राहत सामग्री एवं 04 लाख रूपये की सहायत राशि प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को प्रदान की गयी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल सके। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला एवं जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 उपस्थित रहे।