क्षेत्रीय
15-May-2026
...


फिरोजाबाद/प्रयागराज(ईएमएस) मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की SAG स्तर की स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (SIG) टीम ने गुरुवार 15 मई 2026 को इटावा जंक्शन और टूंडला जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का मकसद NSG-3 श्रेणी के इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता को परखना था। टीम में उप मुख्य यातायात प्रबंधक/टूंडला अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकित गुप्ता, वरिष्ठ सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर शांतनु, उप मुख्य इंजीनियर गतिशक्ति एस.पी. पाण्डेय और उप मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति होतम समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अमृत भारत योजना के तहत हो रहा पुनर्विकास दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया जा रहा है। इसके तहत आधुनिकीकरण के साथ उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं का विकास और स्टेशन भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान SIG टीम ने प्लेटफॉर्म की सफाई, पेयजल, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, टिकट काउंटर, पूछताछ सेवा, सुरक्षा, यात्री सूचना प्रणाली, साइनेज, डिजिटल डिस्प्ले, एस्केलेटर, लिफ्ट और दिव्यांगजन सुविधाओं की जांच की। खानपान स्टॉलों पर गुणवत्ता और दर सूची के अनुपालन को भी देखा गया। इटावा जंक्शन के लिए निर्देश टीम ने नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार पर नई स्टेशन बिल्डिंग का काम जल्द पूरा करने, वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रथम प्रवेश द्वार पर जनसुविधाओं के रखरखाव और परिसर में CCTV लगाने को भी कहा गया। टूंडला जंक्शन पर फोकस टूंडला में नई स्टेशन बिल्डिंग का काम समयबद्ध पूरा करने, सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने और प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।उत्तर मध्य रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से होते रहेंगे।जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह, प्रयागराज मंडल ने दी। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद