क्षेत्रीय
15-May-2026


सीतापुर(ईएमएस)। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरायंजीत गाव में स्थित पॉलीटेक्निक के तृतीय वर्ष के छात्र ने परीक्षा देने के दौरान चप्पल से मारने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्यालय पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। पुलिस का कहना है कि छात्र नकल कर रहा था। जिस कारण प्रधानाचार्य ने थप्पड़ मार दिया। जो कैमरे में दिखाई दिया है। छात्र का कहना है कि उक्त समय का वीडियो सार्वजनिक किया जाय। तो सारी हकीकत सामने आ जायेगी। छात्र का कहना है कि परीक्षा केन्द्र पर काफी छात्र/छात्राओं की मौजूदगी में उसे चप्पल से पीटा गया है। जिसका उसे काफी आघात लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सरायंजीत गाव में स्थित ऐलिया पॉलीटेक्निक में लखीमपुर जनपद का एक छात्र बुधवार को तृतीय वर्ष (अंतिम वर्ष) की परीक्षा दे रहा था। छात्र के अनुसार उसने पीछे बैठे छात्र से समय पूंछने लगा। इसी दौरान प्रधानाचार्य ने कक्ष में प्रवेश किया। उन्होंने मेरी कांपी छीन ली और चप्पल निकलकर पीटने लगे। बाद में कांपी लौटाकर चले गये। सभी छात्रों के सामने चप्पल से हुई अनैतिक पिटाई से वह सदमें में आ गया। परीक्षा छूटने के बाद घर जाने में देरी के चलते वह थाने नहीं पहुंच सका। जिस कारण वह आज प्रार्थना पत्र देने आया है। उसे अब यह भी खतरा है कि प्रधानाचार्य की शिकायत पुलिस से करने के बाद प्रधानाचार्य उसका कैरियर खराब कर सकते हैं। यदि इंसाफ के बजाय मेरे साथ नाइंसाफी होगी तो मैं कोई भी कदम उठा सकता हूं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी थाना पुलिस व प्रधानाचार्य की होगी। जब थानाध्यक्ष से इसके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया छात्र अभी पेपर देने गया है पेपर देने के बाद जब वापस आएगा तब कुछ कार्यवाही होगी। प्रकरण के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य पालीटेकनिक ऐलिया से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकि काल रिसीव न हो पाने के कारण जानकारी नही मिल सकी।