क्षेत्रीय
16-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) बीमारियों का समय पर पता लगा और उनका सही इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदगुरु विद्या निकेतन नंदबाग कालोनी में निःशुल्क परीक्षण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण द्वारा आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष मोहिता नंद के नेतृत्व में किया गया। शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव के अनुसार समिति शहर के हर नागरिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह ऐसे शिविर आयोजित कर रही है। शिविर में लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026