जबलपुर (ईएमएस)। कुंडम थानान्तर्गत एक तेंदूपत्ता फड में मजदूरी का काम करने के लिए बालाघाट से कुछ श्रमिक आये थे जो करौंदी आंगनबाड़ी केन्द्र में रूके हुए थे। फड में काम करने के दौरान एक श्रमिक को लू लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे एम्बुलेंस से कुंडम अस्पताल ले जाया गया था । जहां डाक्टर ने चैक कर श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटना के संबंध में कुंडम पुलिस ने बताया कि श्रीराम मंदिर रामपायली चौक बालाघाट निवासी संदीप घोनाडे तेंदूपत्ता के फड में मजदूरी का काम करता है उसके मामा आत्मा राम नेवारे गत 8 मई को तेंदूपत्ता फड में काम करने के लिए अपने गांव के ईश्वर दयाल महार के साथ कुंडम जबलपुर क्षेत्र बीडी पत्ता एकत्र करने के लिए आये थे। जहां सभी श्रमिक ग्राम करौदी के एक आंगनबाड़ी केन्द्र में रूके थे। कल आत्माराम नेवारे की लू लगने के कारण अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे एम्लेंस से ईलाज के लिए शासकीय कुंडम अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026