जबलपुर (ईएमएस)। विजय नगर थानान्तर्गत शिवनगर कालोनी में दिन दहाड़े एक घर में घुसे अज्ञात चोर ने घर में रखी पेटी की ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर चोरी कर लिए। अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विजय नगर पुलिस ने बताया कि शिवनगर कालोनी निवासी श्रीमती आभा सिंह गत 19 अप्रैल अपने भाई के साथ सुबह लगभग साढ़े 11 बजे काम से घर से बाहर गई थी इस दौरान उसकी वृद्ध मां घर में सो रही थी। शाम लगभग चार बजे आभा घर लौटी थी। कुछ दिनों बाद उसकी मां ने अपनी पेटी देखी तो पेटी का ताला टूटा मिला। जिसमें रखे जेवर सोने की एक चेन, तीन जोड़ी टाप्स, एक अंगूठी गायब थी चोरी गये जेवरों की कीमत ढाई लाख रूपए बतायी गई है। कोई अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस का मानना है कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को घर में जेवर रखने के स्थान की जानकारी थी। पुलिस ने दिन दहाड़े हुई इस चोरी को लेकर किसी जानपहचान के व्यक्ति पर भी संदेह जताया है। सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026