क्षेत्रीय
16-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) डिस्ट्रिक्ट लायनेस प्रेसिडेंट कल्पना बंडी और आभा मेहता के सान्निध्य में लायनेस क्लब स्वयंसिद्धा द्वारा सामाजिक सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वज वंदन की जिम्मेदारी शशि खरे ने निभाई। नीलिमा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया जबकि प्रभा तिवारी ने प्रार्थना प्रस्तुत की। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था के लिए क्लब की सदस्याओं ने आर्थिक सहयोग दिया। वहीं चेयरपर्सन नवनीत जैन द्वारा पक्षियों की सेवा के लिए सकोरे वितरित किए गए। कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर गरिमा सोनी की विशेष रूप से उपस्थित हुई उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचिता जैन ने किया और सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष किरण सोहनी, सचिव मंजू चौधरी और कोषाध्यक्ष सुनीता असंगे ने सक्रिय भूमिका निभाई। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026